छत्तीसगढ़ में कब होगी शिक्षकों की भर्ती? शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वित्त विभाग को लिखा लेटर… विधानसभा में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की मंत्री ने कही थी बात, कहां फंसा है पेच?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लगभग 78 हजार रिक्त पदों को लेकर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वित्त विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने बीते विधानसभा सत्र में 33 हजार शिक्षकों के भर्ती करने की बात कही थी। परंतु उनकी यह घोषणा फाइलों में बंद पड़ी है। जानकारी के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वित्त विभाग को नोटशीट लिखकर यह कहा था कि 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के अनुमति की नस्ती वित्त विभाग में लंबित है।

शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया कई चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। यदि इन भर्तियों के लिए अनुमति आचार संहिता के पहले दी जाती है तो छत्तीसगढ़ प्रदेश में युवाओं के भीतर एक नई चेतना एवं विश्वास की भावना जागृत होगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा कर्मियों की भर्ती स्कूल शिक्षा हेतु उपलब्ध बजट की सीमा में ही की जावेगी जिससे प्रदेश में कोई अतिरिक्त व्यय का भर नहीं होगा तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी किसी प्रकार का वित्तीय भार नहीं आएगा।

इस संबंध में पूछे जाने पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी भाजपा सरकार को प्रदेश के युवाओं की चिंता है। बतौर शिक्षा मंत्री मैंने विधानसभा सत्र के दौरान की गई अपनी घोषणा पर कायम हूं। हमें छत्तीसगढ़ के युवाओं और उनके भविष्य की चिंता है। मुझे विश्वास है कि जल्द ही राज्य में 33 हजाए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...