रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया के तहत 64 लाख 95 हजार वोटर्स को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. नोटिस में बताया गया है कि उनके नाम, पते या पिता के नाम में त्रुटि है. अगर 14 फरवरी के पहले त्रुटि नहीं सुधरवाई गई तो मतदाता सूची प्रकाशन में नाम काट दिया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में ऐसी गलतियां मिली है, जिससे लोगों का सिर दर्द बढ़ गया है. जैसे 2003 के मतदाता पहचान पत्र में किसी का नाम प्रमोदकुमार लिखा है और SIR फॉर्म में प्रमोद कुमार (दोनों शब्द अलग) हो गए हैं, तो उसे लॉजिकल एरर बताया गया है.