भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को मिली जगह, विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस नियुक्ति में छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिला है। दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं खम्हन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार केंद्रीय कार्यालय की ओर से नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न दायित्वों के लिए नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं खम्हन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किए जाने से प्रदेश को संगठन में एक और महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।

देखें लिस्ट –

Exit mobile version