आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के हड़ताल पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त: विभाग ने सेवा समाप्ति, मानदेय रोकने सहित 10 बिंदुओं पर जारी किया कड़ा निर्देश

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त हो रही है। महिला बाल विकास ने आदेश जारी कर हड़ताल न खत्म करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

महिला बाल विकास विभाग की तरफ से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश जारी कर हड़ताल के संदर्भ में कड़े फैसले लेने के निर्देश दिए हैं।

निर्देश के तहत जिला स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बातचीत करने और हड़ताल पर लौटने का अल्टीमेटम देने का निर्देश दिया है। 10 बिंदुओं पर जारी निर्देश में इस बात का भी उल्लेख है कि अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर अडिग रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए साथ ही उनके मानदेय भुगतान को रोकने का भी निर्देश दिया गया है।

देखिए आदेश में और क्या लिखा है-

Exit mobile version