छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार ने जारी किया नियुक्ति आदेश; जजों की संख्या बढ़कर हुई 14

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर मुहर लगाते हुए तीन न्यायिक अधिकारियों (ज्यूडिशियल ऑफिसर्स) को हाईकोर्ट का नया जज नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के साथ ही बिलासपुर हाईकोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी।

इन 3 न्यायिक अधिकारियों की हुई नियुक्ति:

  • संतोष शर्मा
  • सुषमा सावंत
  • सुधीर कुमार

कॉलेजियम ने 18 अगस्त को दी थी मंजूरी:

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों को जज बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। कॉलेजियम की इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को इनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।

बढ़ेगी काम की रफ्तार:

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के कुल 22 स्वीकृत पद हैं। नए तीन जजों की नियुक्ति से पहले तक यहाँ केवल 11 जज ही कार्यरत थे, जिसके कारण मामलों की सुनवाई पर दबाव बना हुआ था। अब जजों की संख्या 14 हो जाने से बिलासपुर हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

Exit mobile version