Chhattisgarh ITI ट्रेनिंग अधिकारी भर्ती News: जिन कैंडिडेट्स ने अब तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन नहीं कराया… वे इस तारीख तक करा सकते हैं सत्यापन; जानिए डिटेल्स

रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण (ITI) संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों (Training Officers) के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग उपरांत अभ्यर्थियों (Candidates) को 19, 20, 21 एवं 22 अगस्त 2023 को विभिन्न दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है एवं उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना भी भेजी गयी है।

दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाये गये अभ्यर्थियों में से जो अभ्यर्थी कतिपय कारणों से संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में उपस्थित नहीं हो सके हैं, ऐसे अभ्यर्थी 22 अगस्त 2023 को संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://webtest.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आई.डी. का नियमित अवलोकन करते रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...