छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना: CM साय ने किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपये की सहायता राशि की अंतरित… MP के CM मोहन यादव भी वर्चुअल रूप से जुड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। मोदी जी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। मोदी जी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने अच्छे-अच्छे गणित फैल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह जी की सरकार रही। चारो तरफ विकास हुआ। छत्तीसगढ़ में महज तीन महीने सरकार बने हुई है, इन तीन महीनों में काम बड़ा आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता, 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्रीरामलला मुस्कुरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।151 जगह यह कार्यक्रम हुआ। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: मतदान प्रतिशत में हुई 1.31...

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं...

महादेव बेटिंग एप में EOW का बड़ा एक्शन: दुर्ग,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर EOW की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। आज एक ही दिन में टीम ने रायपुर,दुर्ग,भिलाई,कांकेर,राजनांदगांव सहित...

CGBSE 10th 12th Result Declared: छत्तीसगढ़ में जारी हुआ...

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंडल की तरफ से आज 10वीं...

दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ...

बालोद, दुर्ग। दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में...

ट्रेंडिंग