छत्तीसगढ़ : मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद 9 मरीजों की परेशानी बढ़ी, सभी रायपुर में भर्ती, जांच के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद नौ मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सभी को राजधानी रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के नौ मरीजों को रायपुर के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को बीजापुर जिला अस्पताल में 14 लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। मंगलवार को जब वे जांच के लिए जिला अस्पताल गए, तब उनमें से नौ की आंख में संक्रमण जैसी जटिलताएं पाई गईं, इसके बाद उन्हें रायपुर भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मरीजों की देखभाल के लिए सभी आवश्यक दवाएं और उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। घटना के सामने आने के बाद राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की आयुक्त-सह-निदेशक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

अधिकारियों ने बताया कि समिति सर्जरी के बाद की जटिलताओं के कारणों की जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगी। उन्होंने बताया कि इस जांच समिति में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निधि अत्रिवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉक्टर महेश सांडिया तथा नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय जगदलपुर डॉक्टर सरिता थॉमस शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...