छत्तीसगढ़ : प्लांट में कोयला बंकर गिरने से मचा हड़कंप, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में आज दर्दनाक हादसा हो गया. प्लांट के कोयला बंकर के गिरने से सात मजदूर उसके नीचे दब गए. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं बंकर में अभी भी कई मजदूर दबे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है.

दरअसल, बतौली क्षेत्र के ग्राम शिलसिला में स्थित मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना बॉक्सइट फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब 3 टन क्षमता वाला बंकर अचानक गिर गया. इस हादसे में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के दबे होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं.

घटना के बाद तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है. हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे। प्रशासनिक अमला मामले की जांच कर रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...