छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित, CM विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 40 दिनों से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद राजस्व पटवारी संघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। संघ की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।

पटवारी 13 अक्टूबर से पीवी (PV) एप की विसंगतियों को दूर करने, वेतन और पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण प्रदेश में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पटवारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था। बातचीत के दौरान संघ ने हड़ताल समाप्त करने का भरोसा दिया। पटवारियों की मांगों पर विचार करने के लिए सरकार ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति पटवारियों से भी सुझाव लेगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार मांगों पर विचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस समय धान खरीदी का काम चल रहा है। वहीं चक्रवात के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना है। ऐसे में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हड़ताल स्थगित होने से राजस्व कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारियों की हड़ताल पर लगा विराम : CM साय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी पटवारियों की हड़ताल अब समाप्त होने की दिशा में बढ़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अपील...

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस नियुक्ति में छत्तीसगढ़...

CM साय का जनदर्शन : 26 नवंबर को मुख्यमंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखने का अवसर मिलने जा रहा...

कांकेर में GST अधिकारी पर ACB का शिकंजा :...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी विभाग की अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर दबिश दी है। अधिकारी पर...