CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की स्थगित… जल्द जारी होगी नई तारीख

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

किन तारीखों पर होनी थी परीक्षा?

जारी किए गए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 02, 03 एवं 04 नवंबर 2026 को किया जाना था।

क्यों की गई स्थगित?

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा की इन तिथियों को फिलहाल टाला गया है।

कब जारी होगी नई तारीख?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की आगामी नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट और अपडेटेड जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...

CG में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जानिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने PV ऐप की व्यवहारिक एवं तकनीकी समस्याओं का निराकरण नहीं होने, पटवारियों के खिलाफ की जा रही...