छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिले 3,462 करोड़, सीएम साय ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार

रायपुर। केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्‍यों को कर हस्‍तांतरण की राशि दी है. छत्तीसगढ़ को 3,462 करोड़ रुपए आवंटन किए गए हैं. केंद्र सरकार ने इस वितरण की लिस्‍ट भी जारी की है जिसमें सबसे ज्‍यादा 10,219 करोड़ रुपए बिहार राज्‍य को दिए गए हैं. वहीं मध्‍य प्रेदश को 7,976 करोड़ का कर हस्‍तांतरण किया है जबकि इस लिस्‍ट में सबसे कम राशि 392 करोड़ रुपए गोवा को मिली है. कर हस्‍तांतरण की राशि के आवंटन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्‍यक्‍त किया है.

सीएम विष्‍णुदेव साय ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर लिखा है कि कर हस्‍तांतरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3,462 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार. उन्‍होंने लिखा कि इस पावन अवसर पर, यह आवंटन वास्तव में मोदी सरकार की ओर से राज्य की जनता के लिए एक उल्लेखनीय उपहार है.

उन्‍होंने आगे लिखा कि यह महत्वपूर्ण राशि वित्तीय संसाधनों को और सुदृढ़ करेगी, विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी और कल्याणकारी पहलों को बढ़ावा देगी. सीएम ने लिखा कि हमारी दोहरी इंजन वाली सरकार छत्तीसगढ़ में निरंतर प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...