छत्तीसगढ़ : खेल विभाग में निकली भर्ती, जानिए डिटेल…

रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वार्डन-स्टोर कीपर समेत अलग-अलग पदों के लिए संविदा भर्ती निकाली है, इसके लिए विभाग ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है। वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त नियमित पदों पर लोक सेवा आयोग और व्यापम के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कुल 16 पदों के लिए निकली भर्ती

खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर के लिए वार्डन (पुरुष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोर कीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 2 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं। इस विभाग की भर्ती में 29 नवंबर तक आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

29 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

संविदा के खाली पदों के लिए अभ्यर्थी तय प्रारूप में 29 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे, ये 29 को शाम 5 बजे तक होगा। पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जमा करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर विभागीय भर्ती नियमों के अनुरूप भर्ती समिति की अनुशंसा पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...