Chhattisgarh: अंधविश्वास ने ली दो सगे भाइयों की जान, चार की हालत गंभीर, घर में हफ्तेभर से कर रहे थे जप-तप

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अंधविश्वास के चलते दो सगे भाइयों की मौत हो गई, वहीं परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पहुंची घटना स्थल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव का है।

जानकारी के अनुसार, तांदुलडीह गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कई दिनों से घर में कैद थे और कोई भी बाहर नहीं आ रहा था। बुधवार शाम को गांव वालों को घर में अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। जब परिवार वालों ने दरवाजा खोला तो टीम ने देखा कि दो युवक बेहोश पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के 6 लोग एक बाबा का फोटो लेकर साधना कर रहे थे, जिनमें तीन लड़के, दो युवतियां और उनकी मां शामिल थी। परिवार के लोग कई दिनों से खाली पेट साधना कर रहे थे और खुद को घर में बंद कर रखा था। इस दौरान ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती परिवार के दो सदस्य विक्षितों की तरह हरकत कर रहे हैं।

पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का सच सामने आएगा : SP

मृतकों की पहचान विक्की सिदार (22 वर्ष) और विक्रम सिदार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। हालांकि घर में साधना कर रहे युवकों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। इस मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा, पीएम रिपोर्ट और परिवार वालों के बयान के बाद ही मामले का सच सामने आएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...