कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं ने बनाई नई वेबसाइट… अब पुरानी वेबसाइट का क्या होगा? पढ़िए पूरी खबर

  • पूर्व वेबसाइट में अत्यधिक हिट्स होने की वजह से फैसला
  • अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने नई वेबसाइट की गई आरंभ
  • वर्तमान में व्यापमं की पुरानी वेबसाइट पूर्व की भाँति संचालित रहेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापमं यानि व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने अपनी नई वेबसाइट बनाई है। नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन एप्लीकेशन फार्म भरते समय, प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय एवं परीक्षा परिणाम जारी उपरांत अधिक संख्या में हिट्स होने से अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही थी।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापमं द्वारा एक नई वेबसाइट https://vyapamaar.cgstate.gov.in बनाई गई है। इस वेबसाइट में सिर्फ मुख्य सूचनायें, नवीन पंजीयन, अभ्यर्थी लॉगिन एवं परीक्षा परिणामों को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके साथ ही वर्तमान में संचालित व्यापमं की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पूर्व की भाँति चलती रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माओवादी डंप से मिले 20 लाख रुपए गबन का...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। आरोप...

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...