कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत, एक घायल, CM साय ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे बेहद पीड़ादायक बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित उपचार जारी है और राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए हैं ताकि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल श्रमिक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...