छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23: ‘आशो बाई’ के जज्बे को सलाम… 65 वर्ष की आयु में 1 घंटे 31 मिनट से अधिक समय तक खेलती रही ’फुगड़ी’… भंवरा प्रतियोगिता में रायपुर व दुर्ग संभाग का दबदबा 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के माध्यम से प्रदेश में पारंपरिक खेलों के आयोजन ने जनसामान्य में उत्साह का संचार किया है। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए खुशी एवं उल्लास देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दम-खम दिखाया है। हरदी ग्राम पंचायत रायपुर संभाग की 65 वर्षीया आशो बाई ने अपने जज्बे और हौसले से जीत हासिल की। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में फुगड़ी में 01 घंटा 31 मिनट 58 सेकेंड तक फुगड़ी खेलकर जीत हासिल की। जीतने के बाद भी आशो बाई के फुगड़ी करते हुए कदम थम नहीं रहे थे।

बिलासपुर संभाग अंतर्गत कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड की साहिन बाई ने भी शानदार जज्बे का परिचय देते हुए 01 घंटा 31 मिनट 53 सेकेंड तक फुगड़ी करते हुए आशो बाई को कड़ी टक्कर दी, तो वहीं बस्तर संभाग की गंगावती प्रधान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन महिलाओं के अधिक उम्र होने के बावजूद भी उनका छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय फुगड़ी प्रतियोगिता में गजब का उत्साह देखते बन रहा था। उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन में उन्हें मंच देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विचारधारा के अनुरूप पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन पूरे राज्य में 06 अक्टूबर से होकर अब अपनी अंतिम पड़ाव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंच चुका है। प्रदेश में खेल भावना को बढ़ावा देने राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल परिसरों में 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। आज राजधानी स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में भंवरा प्रतियोगिता का आयोजन सभी आयु वर्गों के लिए किया गया।

गौरतलब है कि भंवरा एक व्यक्तिगत खेल है, रट्ठ भंवरा का एक स्वरूप हैं। रट्ठ का तात्पर्य भंवरा का एक ही धुरी में तीव्र गति से परिक्रमा करना होता है, जिसका भंवरा अधिक समय तक चलता है, वह विजेता होता है।

भंवरा प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक वर्ग में रायपुर के शिवम वर्मा ने बाजी मारी वही सरगुजा के सोनू राम ने दूसरा और बस्तर के शिवम ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया, इसी तरह बालिका वर्ग में दुर्ग की कुमकुम ने पहला, सरगुजा संभाग की चांदनी रजवाड़े ने दूसरा और बस्तर की ऋतु कोर्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 18 से 40 आयु वर्ग के प्रतियोगिताओं में सरगुजा संभाग के कृष्ण प्रसाद ने पहला, रायपुर के मोनू निषाद ने दूसरा और बिलासपुर संभाग के शत्रुघ्न सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही महिला वर्ग में दुर्ग संभाग की नूतन गजपाल ने पहला, बिलासपुर संभाग की राजकुमारी ने दूसरा और सरगुजा संभाग की संगीता गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह 40 से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में बस्तर संभाग के रामदयाल सलाम ने पहला, बिलासपुर संभाग के हेतराम पटेल ने दूसरा, सालिक पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला आयुवर्ग में रायपुर की लताबाई ने पहला, बिलासपुर संभाग की जमुना बाई ने दूसरा, बस्तर संभाग की इंद्राणी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महाकुंभ का पूरे प्रदेश भर में आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर से शुरू हुए इस खेल को प्रदेश स्तर तक खेला जा रहा है, जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष व 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक की महिलाएं तथा पुरुषों के लिए 14 खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के बाद विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए हुआ है जिसका आयोजन 08 जनवरी से 10 जनवरी तक हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनोखी पहल: रायपुर जिले के सात विधानसभा के एक-एक...

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में जिले के सभी विधानसभा के एक-एक बूथ दिव्यांग कर्मचारी संभालंेगे। जिनमें पीठासीन अधिकारी सहित पी-01, पी-02 एवं पी-03 सभी...

छत्तीसगढ़ व्यापमं अपडेट: व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न एंट्रेंस...

रायपुर। व्यापमं यानि की छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन...

थल सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा (CEE)...

दुर्ग। सेना भर्ती के लिए इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर 22 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीद्वारों के ऑनलाइन परीक्षा ( CEE )...

घर से टिफिन लेकर आखिरी बार ड्यूटी पर निकला...

- नाईट ड्यूटी के लिए निकला था मृतक हेमलाल सूर्यवंशी भिलाई। भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में...

ट्रेंडिंग