छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की जमानत मंजूर…कल दुर्ग से होंगे रिहा

दुर्ग। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल कल केंद्रीय जेल दुर्ग से रिहा होने वाले है। उनकी जमानत को हाई कोर्ट बिलासपुर से मंजूरी मिल गई है। अमित बघेल के रिहाई की खबर से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में जश्न का माहौल है।

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश संयोजक यशवंत वर्मा ने बताया की कोरबा जिले के हसदेव में परसा कोल ब्लॉक का विरोध करने के दौरान अमित बघेल को बालोद में दर्ज पुराने मामले में आधी रात को उनको गिरफ्तार किया गया था और 30 मई 2022 को कोर्ट में पेश किया गया था।

चर्चा है की दुर्ग में कल क्रांति सेना का शक्ति प्रदर्शन हो सकता है। क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने इसके लिए तैयारी कर ली है। हजारों लोगों की जुटने की आशंका है।

Exit mobile version