छत्तीसगढ़ की लूटेरी दुल्हन: प्यार में फंसाकर करती थी शादी, फिर दहेज का केस कर पैसे ऐंठती… लूटेरी दुल्हन अपनी मां के साथ मिलकर करती थी कांड… अब तक 3 से 4 बार कर चुकी है शादी

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लुटेरी दुल्हन का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने 3-4 बार शादी की और अपने पतियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती रही. पति ने बताया कि उसकी पत्नी बैंक लॉकर से जेवर चुराकर अपनी मां को दे दिए. और धमकी देकर पैसे मांगती थी. नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी. पति ने इस मामले में कोर्ट में परिवाद दायर किया और कोर्ट के निर्देश पर मुजगहन थाने में महिला और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

झूठे केस में फंसाने की धमकी दी
दरअसल, रायपुर में एक लुटेरी दुल्हन ने 3-4 बार शादी कर अपने पतियों को धोखा दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. पति डाकेश्वर के मुताबिक पत्नी ने बैंक लॉकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिए. लगातार पैसे की मांग की जा रही थी और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी. पति को जब अपनी पत्नी की सच्चाई पता चली तो उसने कोर्ट में परिवाद दायर किया. कोर्ट के निर्देश पर मुजगहन थाने में महिला और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

लुटेरी दुल्हन ने पतियों को किया ब्लैकमेल
जानकारी के मुताबिक लुटेरी दुल्हन अपने पतियों को झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल भी करती थी. इतना ही नहीं महिला पहले प्यार में फंसाती थी फिर शादी करती थी. इस तरह एक नहीं बल्कि 3 से 4 बार शादी भी की. कोर्ट के निर्देश पर मुजगहन थाने में महिला और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मुजगहन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...