दिल का दौरा पड़ने से छालीवुड स्टार राजेश अवस्थी का निधन, मया दे दे मया ले ले, मयारु बाबू, किरिया समेत कई फिल्मों में निभा चुके थे अहम रोल

रायपुर। दिल का दौरा पड़ने से छालीवुड के सुपर स्टार व भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन गरियाबंद में रविवार रात साढ़े 11 बजे हो गया. वे महज 42 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर महादेव घाट रायपुर के श्मशाम घाट में किया जाएगा.

बता दें कि राजेश अवस्थी कम उम्र में बड़ी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनका जाना भाजपा के लिए बड़ी क्षति है. बीजेपी ने राजेश अवस्थी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी. साथ ही राजेश अवस्थी फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे. छालीवुड के फेमस कलाकार व प्रोड्यूसर डायरेक्टर थे. वे टूरा चाय वाला, मया 2, परशुराम, माया दे दे माया ले ले, मायारु बाबू, किरिया जैसे कई छत्तीसगढ़ी फिल्म और एल्बम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...

CG में भाजपा नेता की हत्या : कार में...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर...

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...