चीफ एलेक्ट्रोल ऑफिसर रीना बाबासाहेब कंगाले ने Voters लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी… Walkathon का भी होगा आयोजन; प्रदेश में कितने है मेल, फीमेल और थर्ड जेंडर वोटर्स? देखिये डिटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मंगलवार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ इसकी शुरूआत होगी। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। कंगाले ने बताया कि 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार क्षीरसागर और बिपिन माझी भी पत्रकार-वार्ता में उपस्थित थे।

प्रदेश में कितने है वोटर्स? देखिये डिटेल

वॉकेथान में भाग लेने की अपील
प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे सात बजे जी.ई. रोड स्थित गांधी उद्यान से शुरू होकर शहीद स्मारक भवन में समाप्त होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...