मुख्यमंत्री ने आम लोगों को दी राहत: पेट्रोल के दाम 5 रुपए घटे, तो डीजल भी 3 रुपये हुआ सस्ता

मुंबई: महाराष्ट्र में महंगाई की मार झेल रही आम जनता को शिंदे सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये घटाने का ऐलान किया है। सूबे में आज हुई कैबिनेट बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स घटाया गया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकारी खजाने पर इससे 6,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

मुंबई में मौजूदा समय में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल का ताजा दाम 97.28 रुपये है। इस कटौती के साथ ही लोगों को राज्य में अब पेट्रोल 106.35 रुपये में मिलेगा। साथ ही डीजल 94.28 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इससे पहले राज्य में मई महीने में तत्कालीन उद्धव सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट में 2.08 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारियों से चर्चा होने के बाद पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर कीमतें कम करने का निर्णय आज हमारी सरकार ने लिया है। वैसे मौजूदा समय में वैट कमाई के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। साल 2021-22 में वैट के जरिए राज्य सरकार ने 34,002 करोड़ रुपये कर कमाई की थी। दूसरे नंबर पर यूपी का नंबर आता है।

शिंदे ने यह भी कहा कि जो किसान नियमित तौर पर कर्ज का भुगतान करते हैं उन्हें 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था। इसमें जिन किसानों की पूर्व परिस्थिति में नुकसान भरपाई सरकार ने की थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था, अब ऐसे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने 4 जून को राज्य विधानसभा में वैट मूल्य कम करने की बात कही थी। महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में जीत के बाद एक चर्चा के दौरान शिंदे ने कहा था कि ईंधन पर वैट कम करने का फैसला कैबिनेट में जल्द लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...