मुख्यमंत्री साय का दूसरा जनदर्शन कल: समस्याओं का होगा तुरंत निदान… सुबह 11 बजे से नागरिकों के साथ CM करेंगे सीधा संवाद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...