राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: दर्शन कर बोले – जिम्मेदारी ठीक से निभा सकूं यही आशीर्वाद मांगने आया हूं, CS और DGP ने CM से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए साय ने कहा कि –

भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपा है, मुख्यमंत्री का दायित्व और चुनौतियों से भरा है भगवान राम के दरबार में आशीर्वाद लेने आए हैं, छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग का विकास करें। देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें, इसकी मनोकामना की।

Exit mobile version