मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना: राजनांदगांव के नमन कुमार को इलाज के लिए मिली 15 लाख रुपए की सहायता राशि… एप्लास्टिक एनीमिया ब्लड स्टेम सेल ट्रांसप्लांट उपचार के लिए दी गई है मंजूरी 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव निवास नमन कुमार वर्मा को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। नमन कुमार वर्मा को एप्लास्टिक एनीमिया ब्लड स्टेम सेल ट्रांसप्लांट उपचार के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। 

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ सहायता योजना की नोडल एजेंसी के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीकृत राशि नमन कुमार वर्मा के इलाज के लिए क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज बेलूर को उपलब्ध कराई गई है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कैंसर, लिवर, किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर और जटिल बीमारियों के लिए अधिकतम 20 लाख रुपए तक की सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि नागरिकों को इलाज के लिए उपलब्ध करा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...