CG – बच्चे ने किया सुसाइड: पिता ने तंबाकू खाने से मना किया तो बेटा हो गया नाराज, खिड़की में रस्सी बांधकर लगाई फांसी

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक छात्र ने पिता के तंबाकू खाने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना जशपुर जिले के बगीचा थान्तर्गत पंडरापाठ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत छिछलीर के खोमारापाठ गांव का है कि कुछ दिन पहले ही मृतक बच्चे के पिता ने उसे तम्बाकू खाने से मना किया था, जिससे वह नाराज चल रहा था। इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया मृतक गांव के ही प्राथमिक शाला में पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता था।

छात्र मुकेश घर के एक कमरे में रात को खाना खाकर अकेले सोया था। जब सुबह वह नहीं उठा तो परिजनों ने आवाज लगाई। इसके बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद परिजनों ने खिड़की की ओर देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्चा घर के ही खिड़की में फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। बच्चे की मौत हो चुकी थी जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बच्चे ने खिड़की में लगी रॉड में रस्सी से फांसी का फंदा बनाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार वाले गहरे सदमे में हैं और पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चे काे कुछ दिन पहले उसके पिता ने तंबाकू खाने से मना किया था, जिससे कारण बच्चा नाराज था। फिलहाल, बगीचा थाना क्षेत्र की चाैकी पण्ड्रापाठ पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...