“भूमि न्याय योजना बड़ा है निराला, गोधन है योजना लोक लुभावना, लाभ उठावा भैया”: बच्चों ने जशपुरिया सादरी बोली में सीएम बघेल को सुनाया शासकीय योजनाओं का स्वागत गीत… मुख्यमंत्री बोले – इसकी रिकॉर्डिंग मुझे भेजना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुनकुरी के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचे। वहां बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत जशपुरिया धुन में लयबद्ध सादरी बोली के सुंदर गीत से किया। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री सहित वहां उपस्थित सभी लोग मन्त्रमुग्ध हो गए।

बच्चों ने शासन की योजनाओं नरवा गरुवा घुरूवा बाड़ी, गोधन योजना, किसान न्याय योजना का लाभ उठाने सभी को प्रेरित करते हुए गीत के बोल-‘भूमि न्याय योजना बड़ा है निराला, गोधन है योजना लोक लुभावना, लाभ उठावा भैया, लाभ उठावा बहिन’ गाए। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री बहुत प्रसन्न हुए।

बच्चों ने ‘हमर मझे आई गैलें हमर अगुवा, डगर देखइया’ जैसे शब्दों से स्थानीय सादरी बोली में मुख्यमंत्री का स्वागत करके समां बांध दिया। तबला, ढोलक, मांदर, हारमोनियम, सहित अन्य अन्य कर्णप्रिय वाद्यों पर बच्चों की प्रस्तुति की मुख्यमंत्री सहित वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकगण ने ताली बजा कर सराहना की।

गीत के धुन और बोल स्कूल के संगीत शिक्षक संजय समीर मिंज ने तैयार किये थे। मुख्यमंत्री ने गीत की समाप्ति पर प्रसन्न होकर बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता से कहा इसकी रिकॉर्डिंग मुझे भेजना।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...