रायपुर में यहां अवयवस्था से परेशान हो कर नागरिकों ने किया चक्काजाम का ऐलान… सब्जी मंडी के पास गंदगी और ट्रैफिक व्यवस्था से त्रस्त है रहवासी

रायपुर। देवपुरी के वर्धमान नगर विकास समिति ने अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या को लेकर 06 अक्टूबर को सब्जी मंडी के निकट बड़े पैमाने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। समिति का कहना है कि जिला प्रशासन ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया है, जिससे क्षेत्र में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। समिति ने बताया कि उन्होंने बार-बार जिला प्रशासन को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया, लेकिन उनकी आवाज़ अनसुनी की जा रही है। जोन कमिश्नर, नगर निगम रायपुर द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

वर्धमान नगर विकास समिति के अध्यक्ष विवेकानन्द भट्टाचार्य ने कहा कि, 02 सितंबर को किए गए संकेतात्मक विरोध के बाद नगर निगम ने कुछ कदम उठाए, लेकिन पुलिस विभाग के सहयोग की कमी के कारण कार्रवाई अधूरी रह गई। ट्रैफिक विभाग को दिए गए आवेदन का भी कोई असर नहीं हुआ है, और समस्या हर दिन गंभीर होती जा रही है।

समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस संघर्ष में उनके साथ आएं और प्रशासन पर दबाव डालें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो चक्काजाम के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। समिति ने सभी से एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठाने का आग्रह किया है, ताकि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...