शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू का निधन, समाज में शोक की लहर

रायपुर। शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे।

मेघराज साहू के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ के साहू समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आज उनके पार्थिव शरीर को कर्मा धाम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां साहू समाज के कई नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर में कोटा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मेघराज साहू समाज के एक सक्रिय और समर्पित नेता थे, जिन्होंने समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...