CG – सिविल सर्जन सस्पेंड: महिला डॉक्टरों से दुर्व्यवहार मामले में बड़ी कार्रवाई… सिविल सर्जन निलंबित… आपत्तिजनक शब्दों का भी किया था इस्तेमाल

CG

रायपुर। जिला अस्पताल गरियाबंद में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. मुकेश हेला पर गाज गिरी है। राज्य सरकार ने महिला डॉक्टरों से मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के मामले में सिविल सर्जन को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर की अनुशंसा पर ये कार्रवाई की गयी है। यह निलंबन आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव मुकेश चौहान ने जारी किया है।

आपको बता दे कि सिविल सर्जन डॉ. एमके हेला ने अस्पताल की महिला डाक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया था। सिविल सर्जन ने महिला डाक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस मामले की शिकायत महिला डाॅक्टर ने की थी। जिस पर कलेक्टर ने जांच टीम गठित जिला पंचायत सीईओं की अध्यक्षता में घटना की जांच का आदेश दिया गया था। जांच में सिविल सर्जन डॉ. एमके हेला द्वारा महिला डाॅक्टर के साथ दुव्र्यवहार किये जाने की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए गरियाबंद सिविल सर्जन डॉ एमके हेला को सस्पेंड कर रायपुर में अटैच किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...