CG – 10वीं की छात्रा ने सुसाइड: एग्जाम बिगड़ने पर थी दुखी… पहले छात्रा ने 7 बार हाथ की नस काटी, फिर दुपट्टे से लगा ली फांसी… बिस्तर में कागज पड़ा मिला, लिखा हुआ था – मैं छोटू के बिना नही जी पाऊंगी, पहले भी कर चुकी है आत्महत्या करने की कोशिश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की 10वीं की छात्रा ने हाथ की नस काटी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को खाना खाकर सब सो गए थे। जब परिजन सोकर उठे तब घटना के बारे में उन्हें जानकारी लगी। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्रा की 10वीं का पेपर बिगड़ गया था। तब से वह परेशान रहती थी। 15 दिन पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सिम्स के डाक्टरों की टीम ने छात्रा की जान बचा ली थी। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सकरी निवासी काजल पात्रे पिता स्व. ईश्वर पात्रे (16) 10वीं कक्षा की छात्रा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपने बड़े पापा अन्नू पात्रे के घर लोफंदी घूमने आई थी। करीब ड़ेढ़ माह से रिश्तेदार के घर पर ही रह रही थी। 11 अप्रैल की रात काजल खाना खाकर घर के अन्य सदस्यों के साथ सो गई। कल बुधवार की सुबह पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली। तब काजल कमरे से गायब मिली। इसके बाद परिजन पानी पीने के लिए किचन में गए। तब काजल का शव फांसी के फंदे पर मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक काजल के एक हाथ पर कटने का निशान था, जिससे खून बह रहा था। इसके बाद परिजनों ने कोनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

फांसी पर लटकने से पहले छात्रा काजल ने ब्लेड से अपने बायें हाथ की नस को काटने के लिए सात बार काटने की कोशिश की है। इससे बहुत ज्यादा खून बह गया था। इसके बाद उसने दुपट्टा से फंदा बनकर रसोई कक्ष में फांसी लगाई है। पुलिस ने घटना स्थल से ब्लेड जब्त किया है। परिजन ने आत्महत्या करने के कारण के बारे में जानने से इनकार किया है।

11 अप्रैल की रात 11.30 बजे खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। कालज अपनी बड़ी मम्मी के साथ सोई थी। सुबह पांच बजे स्वजन सोकर उठे। रसोई कक्ष में गए तो काजल का शव फांसी पर लटकते हुए मिला। बड़ी मम्मी के बिस्तर में एक कागज मिला। इसमें लिखा है कि छोटू के बिना नहीं जी पाऊंगी। छोटू की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि परीक्षा में पेपर बिगड़ने के बाद से काजल परेशान रहती थी। वह अपनी इच्छा से बड़े पापा के घर लोफंदी चली गई, ताकि मानसिक स्थिति सामान्य हो जाए। इसके बाद भी वह तनाव से बाहर नहीं निकल पाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, प्रभतेज सिंह भाटिया बने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर आशीष शेलार...

Durg Breaking: प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले...

दुर्ग। जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा और उनकी डॉक्टर पत्नी को आंध्र...

छत्तीसगढ़ दौरे पर देश के दूसरे सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट...

कोरबा। देश के दूसर सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अडानी ने कोरबा का...

Kho-Kho World Cup 2025: कल से दिल्ली में शुरू...

दुर्ग। भारतीय खो खो संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कल यानि 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक पहला विश्वकप का...

ट्रेंडिंग