CG में 5वीं क्लास के बच्चे ने लगाई फांसी, घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में पसरा मातम

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में दस साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक भारत जसवंत रवि का 10 वर्षीय पुत्र हार्दिक रवि पांचवीं क्लास में अध्ययनरत था। सोमवार की शाम हार्दिक अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। शाम साढ़े छह बजे के बीच वह अचानक घर के एक कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो उसने देखा कि हार्दिक फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी। उस समय हार्दिक के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घटना की खबर मिलते ही पिता तत्काल घर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्दिक को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...