कुरुद मुक्तिधाम को बना दिया था ट्रैंचिंग ग्राउंड, सांसद बघेल ने दिया दखल, तत्काल हो गया साफ…वार्डवासियों ने माना आभार

भिलाई। कुरुद मुक्तिधाम को नगर निगम भिलाई ने ट्रैंचिंग ग्राउंड बना दिया था। जिसकी सफाई कल 19 मई को हुई। यह सफाई सांसद विजय बघेल के दखल के बाद हुई है। यह कहना है वार्ड-22 कुरुद के युवा नेता मयंक गुप्ता का। मयंक ने बताया कि, कल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था।

इस शिविर में कुरुद मुक्तिधाम के मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया। इसकी जानकारी तत्काल सांसद विजय बघेल को दी गई। सांसद बघेल ने निगम आयुक्त से बात की। उनके बात करते ही मुक्तिधाम की सफाई भी हो गई।

मयंक ने बताया कि, 25 नवंबर 2020 में विधायक देवेंद्र यादव कुरुद आए थे। तब उन्हें भी समस्या के बारे में बताया था। कुछ दिन के लिए चुनावी माहौल को देखते हुए कचरा डंप करना बंद कर दिए। लेकिन बाद में फिर से निगम के अमले ने कचरा डंप शुरू कर दिया।

ये लगातार जारी रही। कल इस विषय पर विरोध करते हुए मयंक गुप्ता द्वारा मुक्तिधाम से स्थानांतरित करने के प्रयास से दुर्ग सांसद विजय बघेल के जानकारी में दिया। सांसद विजय के प्रयास से मुक्तिधाम से कचरा डंप बंद हुआ।

वार्ड 21 एवं 22 की जनता ने इस प्रयास ले लिए मयंक गुप्ता को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। दुर्ग सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लता साहू, संतोषी साहू, उतरा श्रीवास, सागर मानिकपुरी, मुकेश वर्मा, योगेंद्र देवांगन, शशांक गुप्ता, प्रियंका वर्मा एवं आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...