CG – BEO कार्यालक के क्लर्क ने किया सुसाइड: ऑफिस से लौटने के बाद लगायी फांसी… पुलिस जांच में जुटी… आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था

Clerk of BEO office commits suicide

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। BEO कार्यालय के क्लर्क ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रही है। क्लर्क का नाम पंचराम यादव बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले में BEO ऑफिस के क्लर्क की फंदे पर लटकी लाश मिली है। वो शराब पीकर घर में झगड़ा किया करता था। गुरुवार को आफिस से लौटकर उसने आत्महत्या की। घटना बलौदा थाना क्षेत्र का है।

पंचराम यादव(58) पंतोरा में अपनी पत्नी और लड़की के साथ किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को भी वह काम पर गया था। इसके बाद शाम के वक्त वह घर लौट गया। बताया गया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले से मायके गई हुई थी।

उधर, पंचराम की बेटी भी घटना के दिन काम करने के लिए कपड़ा दुकान गई थी। इसके बाद जब वाह रात को लौटी, तब उसने देखा कि पंचराम का शव फंदे पर लटका हुआ था। तब उसने परिजनों को सूचना दी। आस-पास के लोगों को भी बताया गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया। अब शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि पंचराम ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...