सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणाएं: बटईकेला में करोड़ों के विकासकार्यों को मिली मंजूरी, 32 केवी का बिजली उपकेंद्र की होगी स्थापना, इंडोर स्टेडियम का भी ऐलान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए शनिवार को पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला गांव पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दौरे की शुरुआत की। चौपाल में पहुंचने पर आसपास के ग्रामीणों ने खजूर के फल और सरई के पत्तों से बनी माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी की।

पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं
प्रेमनगर में घुघरी नदी एवं महादेव मुड़ा में एनीकट निर्माण करने की घोषणा।
डोकड़ा ग्राम में 32 केवी का बिजली उपकेंद्र की स्थापना की घोषणा।
डोकड़ा ग्राम में स्टाफ आवास के निर्माण की घोषणा।

खुटेला ग्राम में ग्रामीणों की मांग पर नवीन स्कूल भवन के निर्माण की घोषणा।
कांसाबेल ब्लाक में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा।
बटईकेला में 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा।
महादेव डांड में पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...