भेंट-मुलाकात: सीएम बघेल पहुंचे डंगनिया… 43 साल बाद अपने प्रिंसिपल दोस्त से की मुलाकात, दूर से देख पहचाना, फिर मंच पर बुलाया… बोले- जमीनी स्तर पर योजनाओं का हाल जानने आया हूं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात के तहत अभनपुर विधानसभा, ग्राम तामासिवनी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात उनके मित्र और प्राचार्य से हुई।

भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तामसिवनी को बहुत समय से जान रहा हूं। आज 43 साल बाद मैं अपने मित्र से भेंट कर रहा हूं, जो मेरे रूम पाटनर भी थे, आज वो गरियाबंद में प्रिंसिपल पद पर हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें अपने पास बुलवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं का जमीनीस्तर पर क्रियान्वयन जानने के लिए मैं यहां पर आया हूं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से ऋण माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिली क़िस्त सम्बंध में पूछा, जिस पर सभी ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना का किस्त विशेष अवसरों पर दिया जाता है, ताकि आप जरूरत में उपयोग कर सके। मुख्यमंत्री ने आगामी होली त्यौहार के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी।

शासकीय हरियर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।
उसने बताया कि हमारे स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा भी है, मैं एग्रीकल्चर की पढ़ाई भी कर रहा हूं जिसमें हमारे शिक्षक गोबर से दीए बनाना सिखा रहे हैं। खाली समय में हम सभी अपने घरों में गोबर का दिया बनाते हैं और ऑनलाइन विक्रय करते हैं। अब तक हमने 50 हजार रुपए तक की बिक्री कर ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...