Chhattisgarh Breaking: CM भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के वक्त आई खराबी… सड़क मार्ग से रवाना हुए रायपुर; देखिये Video

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी ख़राबी आ गई है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में उड़ान भरते वक्त ख़राबी आई है।

तकनीकी खराबी आने की वजह से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर रवाना हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल से रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर को उड़ान भरना था। टेकअप में परेशानी होने की संभावना से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सिक्युरिटी ने रिस्क नहीं लिया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निजी प्रवास पर बिलासपुर आये हुए थे। करीब 2 घंटे शहर में रुकने के बाद सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री वापस रायपुर लौट गए हैं।

देखिये वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...