कका बन गए बबा: CM भूपेश के घर GOOD NEWS…बहु ख्याति ने बेटे को दिया जन्म, बधाइयां का सिलसिला शुरू, हॉस्पिटल से आई ये शानदार फोटो, देखिए

  • आज सुबह 8 बजे बीएम शाह अस्पताल भिलाई में कराया गया था भर्ती
  • सुबह तकरीबन 9.42 बजे मिली गुड न्यूज
  • बच्चा और मां दोनों स्वस्थ
  • महिला चिकित्सक डॉ. नम्रता भुसारी समेत अन्य डॉक्टरों की टीम ने कराया सिजेरियन
  • पिछले साल फरवरी में हुई थी चैतन्य और ख्याति की शादी

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। आज इस्पात नगरी भिलाई के एक निजी अस्पताल में उनके पुत्र चैतन्य बघेल और पुत्रवधू ख्याति बघेल को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इस खुशखबरी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाईयां मिलने लगी है।

‌‌मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुत्रवधू और चैतन्य बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती ख्याति बघेल को आज सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पर भिलाई के निजी अस्पताल. शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में सुबह 8:00 बजे के करीब भर्ती कराया गया। यहां पर ख्याति बघेल ने सुबह 09.42 बजे के लगभग एक स्वस्थ बालक शिशु को जन्म दिया।

डिलवरी सिजेरियन हुआ महिला चिकित्सक डॉ.नम्रता भुसारी, शिशु रोग चिकित्सक भूपेंद्र, एनएसथीसिया विशेषज्ञ नीरज के सफल देखरेख में शिशु का जन्म हुआ अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जच्चा – बच्चा दोनों ठीक है। इस खबर के फैलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार को बधाईयां देने का सिलसिला चल पड़ा है।‌

उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल और ख्याति की शादी गत वर्ष फरवरी महीने में हुई थी। दादा बनने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर से विदाई के लिए रवाना हो गए और अस्पताल पहुंचकर उन्होंने पोता का दर्शन किया चिकित्सकों से मिले मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का ताता लग गया है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...