आज से CM भूपेश संभालेंगे खैरागढ़ उप-चुनाव में प्रचार की डोर: दोपहर से शाम तक ताबड़तोड़ सभा-रैली…देखिए दिनभर का शेड्यूल

भिलाई। चुनाव की तारीख नजदीक आते जाएगी, चुनावी सरगर्मी उतनी तेजी से बढ़ेगी। हम बात कर रहे हैं खैरागढ़ उपचुनाव की। जहां 12 अप्रैल को मतदान है। 16 अप्रैल को परिणाम आ जाएंगे। उससे पहले कांग्रेस और भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। बड़े-बड़े नेता मैदान में कूद गए हैं। प्रचार-प्रसार में पसीना बहा रहे हैं।

आज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रचार में उतरने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे लगातार खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार करेंगे। आज जो सीएम हाउस से शेड्यूल जारी हुआ है उसके मुताबिक, आज सुबह नवा रायपुर में आयोजित कर्मचारी फेडरेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 1:00 बजे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। वहीं 2:00 बजे नवा रायपुर के पुलिस मुख्यालय हेलीपैड से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे।

वहीं सीएम दोपहर 2:30 बजे राजनांदगांव जिला के छुईखदान स्थित बकरकट्‌टा ग्राम पहुंचेंगे। यहां आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात छुईखदान क्षेत्र के साल्हेवारा ग्राम में भी आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे ग्राम पैलीमेटा में भी आम सभा को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version