‘भरत साहू अमर रहे’ के नारे से गूंजी राजधानी : नक्सल हमले में शहीद जवान को सीएम, डिप्टी सीएम ने दिया कंधा, साय ने कहा – नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई, हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद भरत साहू को दी श्रद्धांजलि

रायपुर. माना स्थित चौथी वाहिनी बटालियन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर नक्सली हिंसा में शहीद जवान भरत साहू को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सीएम साय ने कहा, बौखलाहट में नक्सली कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी. पूरे प्रदेश में नक्सली सिमटते जा रहे हैं. आने वाले समय में भी हमारी लड़ाई मजबूती के साथ जारी रहेगी.

इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू समेत कई नेताओं ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शहीद जवान भारत साहू का पार्थिव शरीर घर के लिए रवाना हुआ.

कुछ देर में होगा शहीद जवान का अंतिम संस्कार

घर से शहीद का पार्थिव शरीर श्मशान घाट ले जाया जा रहा. इस दौरान राजधानी में “हमारा लाल भरत लाल अमर रहे, भारत माता की जय, भरत साहू अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे. हजारों की संख्या में लोग शहीद जवान का अंतिम दर्शन करने पहुंचे और नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि दी. नक्सलियों की कायराना करतूत से लोगों में आक्रोश भी दिखा. कुछ देर में शहीद भारत साहू का अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...