सीएम की स्वामी आत्मानंद के स्कूली बच्चों से मुलाकात…. विद्यार्थियों को दिए आत्मीयता के साथ ऑटोग्राफ, भूपेश बोले – सबके बच्चे को उत्कृष्ट शिक्षा देना सरकार का उद्देश्य

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कोटवार से लेकर कलेक्टर तक के अमीर-गरीब के बच्चों को समान शिक्षा देना चाहती हैं।

इसी उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन कर रही है। इसी व्यापक सफलता को देखते हुए अब स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के अंतिम छोर के गरीब के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ऑटोग्राफ दिए जाने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आत्मीयता के साथ बच्चों को ऑटोग्राफ दिया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा खेलकर विद्यार्थियों और युवाओं को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...