सुशासन तिहार: CM साय पहुंचे दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव मुलेर… इमली पेड़ के नीचे लगाई चौपाल… ग्रामीणों से किया संवाद

दंतेवाड़ा। सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को सुशासन तिहार में शामिल होने के लिए दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव ‘मुलेर’ पहुंचे। सीएम साय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे हुए हैं। मैदानी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन देखने लिए मुख्यमंत्री अचानक गांव पहुंच रहे हैं और लोगों से योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं।

सीएम साय मुलेर में अनोखे अंदाज में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। विशेष बात यह रही कि यह चौपाल गाँव के इमली के पेड़ के नीचे आयोजित की गई, जहाँ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का महुआ, आमपत्ती से बने पारंपरिक हार और गौर मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इन अतिथियों का स्वागत छिंद पत्तों से बने पारंपरिक गुलदस्तों से किया, जिससे समूचा माहौल स्थानीय संस्कृति और आत्मीयता से सराबोर हो गया।

मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर सीधे मुलेर गांव में उतरा। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया और यह सुनिश्चित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही पात्रजनों तक पहुँच रहा है या नहीं। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ग्राम मुलेर के आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया, बच्चों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से राशन वितरण में पारदर्शिता व नियमितता की जानकारी प्राप्त की।
सुशासन तिहार के अंतर्गत सीधे संवाद की पहल

CM साय ने बताया कि “सुशासन तिहार” केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद और मैदानी हकीकत जानने की एक पहल है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जब तक जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू नहीं होतीं, तब तक उनका वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं होता।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और ग्रामीणों की मांगों व सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...