CM की Twitter DP चेंज: फॉलोवर ने डीपी चेंज करने का दिया सुझाव, मुख्यमंत्री बघेल बोले – “Doing it immediately”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर का डीपी चेंज किया है। करीब दो साल से मुख्यमंत्री ने अपना डीपी नहीं बदला था, लेकिन आज उन्होंने उस डीपी को बदल दिया। कुछ देर पहले एक ट्ववीटर यूजर् ने ट्वीट किया था। लिखा था…
Picture 1st is Suitable For your dp sir, change it
मुख्यमंत्री ने उस ट्वीट का तुरंत ना सिर्फ जवाब दिया, बल्कि तुरंत अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी।

मुख्यमंत्री ने कुछ देर पहले अपने सरगुजा दौरे की तस्वीर ट्वीट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था आप कह रहे हैं, हम सुन रहे हैं समाधान की सलाई से, नवा छत्तीसगढ़ बुन रहे हैं जारी है भेंट-मुलाकात..। मुख्यमंत्री इस पोस्ट के साथ कार्यक्रम के कुछ फोटो को भी ट्ववीट किया था। उसी फोटो में एक फोटो मुख्यमंत्री की मुस्कुराते हुए सिंगल पोज में था।

दीपक आनंद सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने उसी फोटो को चिन्हित करते हुए उसे 1st फोटो को प्रोफाइल बनाने का अनुरोध किया था। मुख्यमत्री ने भी अपने प्रशंसक का अनुरोध स्वीकारते हुए तत्काल अपना प्रोफाइल फोटो बदल दिया।

कोरोना काल में लगाया था प्रोफाइल फोटो
मुख्यमंत्री की जो इससे पहले डीपी लगी थी, वो प्रोफाइल फोटो उन्होंने साल 2020 में लगायी थी। वो कोरोना काल के दौरान मार्च 2020 में जब वो सब्जी बाजार का जायजा लेने के लिए निकले थे, तो उस दौरान उनकी ली हुई फोटो को उन्होंने ट्वीटर का डीपी बनाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...