6 जनवरी को दुर्ग आ रहे है CM साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित कई दिग्गज नेता… भाजपा संभाग बैठक में सभा की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया है।

बुधवार को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संभाग बैठक आयोजित कर कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी के मार्गदर्शन में चर्चा हुई।

बैठक में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि आगामी 6 जनवरी शनिवार को दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह होगा, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों का आगमन होगा। 06 जनवरी के बाद दुर्ग संभाग की सभी 20 सीटों में संपन्न विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक आहूत करनी है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधित करने के काम में तेजी लाने और राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व घर घर जनता से संपर्क के साथ 22 जनवरी का दिन हर्षोल्लास से मनाने की कार्ययोजना बनी। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से सभी मोर्चों की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन और नव मतदाता सम्मेलन करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रथम आगमन की तैयारी को लेकर जिला भाजपा दुर्ग जिला संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, दुर्ग जिले की 20 में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है और दुर्ग संगठन जिले के 5 में से 4 सीटों पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की बदौलत भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भूपेश सरकार के मंत्री स्तर के लोगों को हराया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की सराहना के लिए आ रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव के आगमन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

बैठक के पश्चात जिला भाजपा के नेताओं ने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्थलों का अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...