ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा – महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच कई साझा विषय और विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें आपसी संवाद और सहयोग से जनता के हित में आगे बढ़ाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।

महानदी जल विवाद को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस मुद्दे के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों जगह भाजपा की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। केंद्र के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विवाद का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।

Exit mobile version