मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जशपुर पहुंचे CM साय, समर्थकों ने काजू से तौलकर किया स्वागत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले जशपुर में आगमन हुआ। जिनका अभूतपूर्व स्वागत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अभय कुमार सोनी एवं उनके समर्थकों के द्वारा किया गया। सोनी ने हजारो समर्थकों के भीड़ के समक्ष मुख्यमंत्री के प्रति अपनी असीम सम्मान के प्रतीक स्वरूप उनका काजू से तौलकर स्वागत किया। इस स्वागत सत्कार से मुख्यमंत्री जी प्रसन्न नज़र आये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभय कुमार सोनी और उनके समर्थकों को आशीर्वाद भी दिया और भाजपा को आने वाले लोक सभा चुनाव में जनता के बीच जाकर सरकार द्वारा विभिन्न जनहित योजनाओं को प्रचारित और प्रसारित करने के लिये उत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने यह विश्वास जताया की जनता के आशीर्वाद और पार्टी समर्थकों के उत्साह से देश में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सर्वाधिक मतों से विजय होकर पुनः पूर्ण बहुमत की सबसे लोकप्रिय सरकार का गठन करेगी देश मैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...