छत्तीसगढ़ पुलिस की पहल से नए कानूनों को समझना हुआ आसान… न्यू क्रिमिनल लॉ पर आधारित पुस्तक का CM साय ने किया विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस बुक में तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संग्रह है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान हो जाएगा। पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए यह पुस्तक महत्वपूर्ण संदर्भ होगी। अपराधों की विवेचना में भी बुक उपयोगी साबित होगी। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को दी गई है प्राथमिकता। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित है।

Exit mobile version