खराब सड़क बनने की शिकायत पर CM साय ने कलेक्टर को लगाई फटकार, दो अफसरों को निलंबित करने के दिए निर्देश

रायपुर. सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कड़े तेवर देखने को मिला. सोमवार को सीएम जीपीएम जिले चुकतीपानी में उतरे, जहां प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनने वाले सड़क की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जीपीएम कलेक्टर लीना मंडावी को फटकार लगाई और कहा, स्वयं जाकर सड़क का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि सड़क की गुणवत्ता ठीक हो. वहीं समीक्षा बैठक में सीएम साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले डीईओ समेत दो अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए.

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चुकतीपानी में ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का फीड बैक लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनने वाले सड़क की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की. इस पर मुख्यमंत्री ने जीपीएम कलेक्टर लीना मंडावी पर नाराजगी व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कठोर शब्दों में कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जांच के लिए कमेटी मत बनाइए. स्वयं जाकर गुणवत्ता देखें. जीपीएम तीन ब्लॉक का छोटा सा जिला है, फील्ड में स्वयं जाकर काम देखें. मुख्यमंत्री ने जिस अंदाज से नाराजगी व्यक्त की उससे सभी को समझ आ गया है कि मुख्यमंत्री फील्ड पर गुणवत्तायुक्त काम चाहते हैं.

वहीं समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्णय लिए. मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आरके मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी है, जो लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है.

मुख्यमंत्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को भी पद से हटाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले का अत्यंत खराब प्रदर्शन जिले में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है और ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...