Rise and Shine with Jaya Kishori : कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, कहा – जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को मिलती है नई ऊर्जा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं यूथ मोटिवेटर जया किशोरी के आने से यहां उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। यूट्यूब में इनके प्रेरक वीडियोज़ बहुत पसंद किए जाते हैं। जब मेरे पास कुछ व्यक्तिगत समय निकल पाता था तो यूट्यूब में इनके मोटिवेशनल और आध्यात्मिक वीडियोज़ मैं स्वयं देखता था। आप लोग इनसे प्रेरित हैं, मुझे भी जब कभी सुनने अवसर मिलता है, तो प्रेरित होता हूं। जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है। 

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य हम भारत की युवा शक्ति के दम पर हासिल करेंगे। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यहां युवाओं की संख्या जनसंख्या में सर्वाधिक है। इस तारतम्य में हम विकसित छत्तीसगढ़ को दृष्टिगत रखते हुए जो विजन डॉक्यूमेंट बना रहे हैं, इसमें युवाओं की शिक्षा, प्रतिभा, रोजगार, कौशल विकास तथा स्वरोजगार आदि में युवाओं के लिए अवसर और विकास मे उनकी समग्र भागीदारी पर हमारा फोकस होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप लोगों की ताकत और ऊर्जा से ही हम छत्तीसगढ़ का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जया किशोरी ने अपने प्रेरक व्याख्यान से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभान्वित किया और युवाओं को प्रेरित किया। उसके लिए मैं उन्हें पुनः धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत व मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...