CM साय का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में मीसा बंदियों को फिर से मिलेगी पेंशन… दुर्ग सहित इन जिलों में खादी विक्रय केंद्र खुलेंगे… इस विभाग में 168 पदों की वृद्धि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय ने अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कई बड़े ऐलान किए। इनमें सबसे बड़ी घोषणा मीसार बंदियों का पेंशन फिर से शुरू करना है।

सीएम साय ने इसके अलावा भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें मुख्य रूप से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर की मांग पर कुरूद में मिल्क रूट और चिलिंग प्लांट की घोषणा की गई है। वहीं दुर्ग संभाग में ACB का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आबकरी विभाग को सुदृढ़ बनाए जाने का भी ऐलान किया है।

आबकारी विभाग में राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी के लिए 168 पदों की वृद्धि की गई है। ऊर्जा विभाग में किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। पशु पालन विभाग के तहत डेयरी उद्यम को बढ़ावा देने 10 करोड़ का प्रावधान रखने की जानकारी उन्होंने दी है। मछली पालन के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने एक्वा पार्क की स्थापना होगी। प्रदेश में परिवहन केन्द्रों का विस्तार किया जायगा।

इसके अलावा सीएमसाय ने राज्य के 8 शहरों में आटोमेटिक फिटनेस सेंटर शुरू करने की जानकारी दी। ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने यूनिटी मॉल शुरू किए जायेंगे। तीन जिलों में नवीन हथकरघा कार्यालय शुरू किए जायेंगे। रायगढ़, सरगुजा, दुर्ग में खादी विक्रय केंद्र खोले जायेंगे। विमानन क्षेत्र में अधोसंरचना का विकास किया जयेगा। दिल्ली- जबलपुर फ्लाइट का बस्तर तक विस्तार करने बजट में प्रावधान रखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...